घर पर बनाएं ताजगी से भरा लेमन सोडा

लुधियाना। गर्मियों में ताजगी देने वाला लेमन सोडा बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एक ग्लास में एक नींबू का रस निकाल लें और उसमें स्वादानुसार काला नमक, सफेद नमक, चीनी और भुना जीरा पाउडर डालें। अब इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर सारी चीजों को अच्छे से घोल लें ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए। इसके बाद ऊपर से सोडा वॉटर डालें और तुरंत परोसें। चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं ताकि यह और ठंडा हो जाए। सर्वसे पहले पुदीने की कुछ पत्तियां और नींबू का एक स्लाइस गार्निश के लिए जोड़ सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। लेमन सोडा न केवल प्यास बुझाता है बल्कि यह पेट को हल्का रखने और पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। यह रेसिपी खासतौर पर तेज गर्मी में फटाफट एनर्जी देने का काम करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *