रंगों में रंगा खुशियों का उत्सव, खास अंदाज में बैसाखी मनाई

लुधियाना। विक्ट्रीलेडीज क्लब की मेंबर्सने बैसाखी पर्व को खास अंदाजमें मनाते हुए पारंपरिक रंगों में रंगकर खुशियों का उत्सव मनाया। क्लब परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था और सभी मेंबर्सपारंपरिक पंजाबी लुक में सज-धजकर आईं, जिससे माहौल पूरी तरह त्योहारी हो गया। क्लब की फाउंडर रमा शौरी ने बताया किकार्यक्रम की शुरुआत पंजाबी गीतों और बोलियों के साथ हुई, जहां मेंबर्सने मिलकर गिद्दा डाला और पारंपरिक पंजाबी लोक संस्कृति की झलक दिखाई। क्लब की कुछ मेंबर्सने मिलकर पंजाबी लोकगीतों पर प्रस्तुति भी दी, जिसे सभी ने खूब सराहा। बैसाखी सेलिब्रेशन को और मजेदार बनाने के लिए फन गेम्स भी रखे गए, जिसमेंमेंबर्सने पूरे जोश और उत्साह से हिस्सा लिया। विजेताओं को गिफ्ट्स देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान एक डॉक्टर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया,जिन्होंने स्वास्थ्य से जुड़ी बातों पर मार्गदर्शन दिया। उनकी बातचीत ने सभी महिलाओं को खुद की सेहत के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। क्लब की टीम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां हमारी संस्कृति जीवित रहती है, वहीं महिलाओं को एक-दूसरे से मिलने और मनोरंजन के अवसर भी मिलते हैं। कार्यक्रम का समापन लजीज पारंपरिक पंजाबी व्यंजनों के साथ हुआ, जहां सभी ने एक साथ बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *