ड्राफ्ट मतदाता सूची बीएलओ के पास उपलब्ध, सत्यापन कर सकते हैं :एडीसी

लुधियाना| लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के मद्देनजर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (एडीसी)-सह-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी रोहित गुप्ता ने कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के पास उपलब्ध है, जहां निवासी अपने विवरण की समीक्षा और सत्यापन कर सकते हैं। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के मद्देनजर एडीसी रोहित गुप्ता ने वीरवार को मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त संशोधन को लेकर चर्चा करने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की । बैठक के दौरान एडीसी गुप्ता ने घोषणा की लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रशासन द्वारा 9 अप्रैल, 2025 को प्रकाशित किया गया था। उन्होंने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में अब 173,071 पंजीकृत मतदाता और 192 मतदान केंद्र हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के पास उपलब्ध है, जहां निवासी सत्यापन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के प्रारूप की प्रतियां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी सौंप दी गईं।बैठक में लुधियाना पश्चिम के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एडीसी (शहरी विकास) आरपी सिंह, चुनाव सेल के अधिकारी और आप, भाजपा, कांग्रेस और शिअद के प्रतिनिधि शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *