अजमेर के गंज थाना क्षेत्र एक परिवार के साथ मारपीट और बच्ची से अभद्रता व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि गायों को रोटी देने से नाराज होकर पड़ोसी ने कुछ के लोगों के साथ घर में घुसकर वारदात की। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने विरोध जताया और गंज थाना पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाने पहुंचे लोगों ने बताया- फायसागर रोड पुलिस चौकी के पास एक परिवार रहता है। वह गायों को रोटी डालता है। पड़ोस में रहने वाला एक अन्य परिवार इससे नाराज है। उसका कहना है गाय गोबर करती है। इससे वह परेशान है। परिवार गाय को रोटी देने गया तो पड़ोसी ने गाली-गलौच की। टोकने पर कुछ लोगों को बुलाकर घर में घुस आए और मारपीट की। बुजुर्ग से अभद्रता कर बच्ची से छेड़छाड़ भी की। ऐसे में शिकायत दी गई है। गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया-पड़ोस में रहने वाले परिवार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, छेड़छाड़ करने के आरोप में शिकायत दी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
……….. पढें ये खबर भी… ट्रेलर -पिकअप भिड़ंत, ड्राइवर सहित 2 की मौत:चार घायल; मृतक ने मजदूरी के लिए जयपुर जाने के लिए ली थी लिफ्ट नसीराबाद-ब्यावर मार्ग पर भवानीखेड़ा गांव के आगे राजगढ़ तिराहे के पास मंगलवार शाम करीब चार बजे एक पिकअप जीप और ट्रेलर की टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप जीप चालक सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई। पिकअप में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (पूरी खबर पढे़)


