घर में घुसकर महिला की हत्या:घर पर हमला करके घायल किया, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

बीकानेर के अशोक नगर क्षेत्र में एक महिला और युवक के साथ देर रात मारपीट की गई। महिला की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जयनारायण व्यास कॉलोनी ने अब महिला का शव मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ये पता लगा रही है कि घर में घुसकर मारपीट किसने की थी? जानकारी के अनुसार अशोक नगर में रहने वाले गुमान सिंह के घर में अज्ञात लोगों ने देर रात घुसकर मारपीट की। इस दौरान उसकी पत्नी लक्ष्मी पर हमला किया गया। लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ट्रोमा सेंटर में उसका इलाज शुरू हो गया। सुबह होते-होते लक्ष्मी की मौत हो गई। ऐसे में मारपीट का ये मामला हत्या में तब्दील हो गया। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि रात में गुमान सिंह के घर पर हमला किसने और क्यों किया था? लक्ष्मी की मौत के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा है। अब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। गुमान सिंह की किसी के साथ रंजिश के चलते हत्या की गई है या फिर चोरी और लूट की नीयत से कोई घर में घुसा है? इसका पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *