घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, जान से मारने धमकाया:रीवा में लाठी-डंडों से पीटने का वीडियो; दोनों पक्षों पर एफआईआर

रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36, मछरिया गेट के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना ने इलाके में तनाव का माहौल बना दिया है। शनिवार को इस मामले में मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और हाथ-पैरों से हमला करते लोग दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिस पर पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज की है। मां को पीटा, जान से मारने धमकाया
द्विवेदी परिवार का आरोप है कि गोकुल यादव, विजय यादव और संजय यादव अपने 10–12 साथियों के साथ उनके घर में घुस आए और राजा द्विवेदी के साथ बेरहमी से मारपीट की। शोर सुनकर जब राजा की मां बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस हमले में मां-बेटे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी पहले ही द्विवेदी परिवार पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। दोनों पक्षों की शिकायतों और सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिलने पर काउंटर एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज, घायलों की मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *