राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में खेलेंगे नरसिंहपुर के दो खिलाड़ी:घनश्याम यादव और श्रेया वर्मा एमपी टीम में शामिल, तेलंगाना में हो रही प्रतियोगिता

तेलंगाना में होने वाली 58वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए नरसिंहपुर जिले के दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। शहर में संचालित यूनिटी खो-खो क्लब के घनश्याम यादव और बरमान निवासी श्रेया वर्मा मध्य प्रदेश की खो-खो टीम में शामिल किए गए हैं। ये प्रतियोगिता रविवार से तेलंगाना के काजीपेट में रविवार से शुरू हो रही है। दोनों खिलाड़ी एमपी टीम के साथ तेलंगाना पहुंच गए हैं। यह उपलब्धि जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ती है। घनश्याम और श्रेया ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और क्लब के मार्गदर्शकों को दिया है, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। उनकी यह सफलता जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी, जिससे खेलों के प्रति रुचि और बढ़ेगी। इस अवसर पर जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष सुनील कोठारी, सचिव परितोष दुबे, कोच प्रशांत खत्री, विवेक कहार सहित यूनिटी खो-खो क्लब की मार्गदर्शक मनीषा कटारे, अंकित खत्री, विकास शर्मा और महेंद्र कौरव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जिलेवासियों को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *