बैतूल में 10 महीने से फरार अड़ीबाजी का आरोपी गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर सोनाघाटी फोरलेन से पकड़ा

बैतूल कोतवाली पुलिस ने करीब 10 महीने से फरार चल रहे अड़ीबाजी के आरोपी विकास पन्द्राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोनाघाटी फोरलेन हाईवे के पास से पकड़ा गया। यह मामला 27 फरवरी 2025 का है। फरियादी अफरोज उर्फ छोटू खान निवासी आजाद वार्ड बैतूल ने आरोपी विकास पन्द्राम के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और अड़ीबाजी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 206/2025 दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। 9 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि विकास पन्द्राम सोनाघाटी फोरलेन हाईवे के पास कटी पहाड़ी पर देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास पन्द्राम (30 वर्ष) पुत्र कैलाश पन्द्राम, निवासी पुलिस लाइन गंज बैतूल के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक नरेन्द्र उईके, सहायक उपनिरीक्षक अजय अजनेरिया और प्रधान आरक्षक अभिजीत खलतकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *