घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

भास्कर न्यूज|कोडरमा तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के छोटकी धमराय की उमा देवी ने एससी-एसटी थाना में शिकायत दी है। उन्होंने राजकुमार साव, शंकर साव और 12 अन्य पर जातिसूचक शब्द बोलने, गाली देने, घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और जेवर छीनने का आरोप लगाया है। उमा देवी ने बताया कि राजकुमार साव ने गलत नीयत से उसकी साड़ी खींची और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर बहू खुशबू देवी बचाने आई तो रघुवीर साव और कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ भी छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंचे सूरज पासवान और करण पासवान के साथ मारपीट की गई। सूरज पासवान को घायल कर दिया गया। आरोप है कि राजकुमार साव के साथ लक्ष्मी देवी, रघुवीर साव और मोहनी देवी ने भी घर में घुसकर मारपीट की। उमा देवी ने कहा कि राजकुमार साव और उसके साथियों की मंशा उसकी, दीपक कुमार पासवान और अंकित पासवान की हत्या करने की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *