मालखरौदा | घर के भीतर घुसकर मारपीट कर बाइक को जलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी टेकेशवर उर्फ संतोष पांडेय ग्राम सकर्रा थाना मालखरौदा जिला सक्ति का निवासी है। पुलिस के अनुसार 10 दिसंबर को चंद्रकांत पांडेय ने संतोष के खिलाफ घर के अंदर घुस कर गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, बाइक जलाने व सिलाई मशीन को तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट लिखाई थी। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। इस पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके निवास स्थान पर टीम भेजी गई।


