घर में बंधे कुत्ते और गाय पर बाघ का हमला:मंडला में दोनों की मौत, कान्हा के सरही परिक्षेत्र में बफर जोन की घटना

मंडला जिले के बिछिया के नजदीकी गांव कटंगा में बाघ ने एक गाय और कुत्ते पर हमला कर मार दिया। यह घटना कान्हा टाइगर रिजर्व के सरही परिक्षेत्र के बफर जोन अंतर्गत क्षेत्र में बुधवार रात की है। मिली जानकारी अनुसार, कटंगा के रैया टोला निवासी संतोष कुडापे पिता अमर सिंह के घर में चेन से बंधे कुत्ते और नजदीक ही एक गाय पर बाघ ने हमला कर दिया। आवाज सुनकर जब तक घर के लोग बाहर आते तब तक बाघ ने कुत्ते और गाय को मार डाला। लोगों की आवाज सुनकर बाघ भाग गया। लोग बोले- क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी समय से इस क्षेत्र में बाघों की मूवमेंट है। अभी हाल ही में इसी क्षेत्र में कान्हा की सुप्रसिद्ध बाघिन मोहनी अपने शावक के साथ नजर आई थी। उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। अब बाघ के गांव के अंदर पहुंच कर मवेशियों पर हमला करने से ग्रामीण डरे हुए हैं। उन्होंने वन विभाग को घटना की सूचना दी है। जिसके बाद वनकर्मी क्षेत्र में गश्ती कर लोगों को सावधान कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *