घर में लूट की नीयत से फिर घुसा चोर गेट बंदकर पुलिस लेकर आई महिला

लूट की मंशा से आए घर में घुसे व्यक्ति से एक महिला ने अपने बीमार सास-ससुर को समझदारी से बचा लिया। वारदात 19 जनवरी को न्यू स्टार सिटी कॉलोनी में हुई है। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि वे ट्रेडिंग करते हैं। उनके पिता पैरालाइज हैं। देखभाल के लिए मां रहती हैं। एक महीने पहले आरोपी ने बताया कि वह मालिश करता है। कइयों को ठीक कर चुका है। बातों पर भरोसा कर उन्होंने आरोपी को हर हफ्ते पिता की मालिश के लिए बुलाना शुरू कर दिया। डेढ़ महीने तक वह आता-जाता रहा। 2 दिसंबर को जब घर पर कोई नहीं था, तो आरोपी सोने-चांदी के गहने और चांदी के 6 सिक्के से भरा बक्सा चुरा कर ले गया। उन्होंने थाना टिब्बा पुलिस को शिकायत भी दी। लेकिन आरोपी का एड्रेस फर्जी निकला। 19 जनवरी को जब आरोपी फिर से उनके घर पर लूट की मंशा से आया तो प|ी मीनू गुप्ता ने समझदारी दिखाते हुए बहार से गेट बंद कर पुलिस बुला ली। आरोपी पकड़ा गया। थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपी बलवीर सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर उसके साथी सूरज रावत पर चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सीसीटीवी में दिखा आरोपी तो बाहर से लॉक लगा खुद थाने पहुंची…. ‘‘मेरे सलून और घर का दरवाजा अलग-अलग है। 19 जनवरी की दोपहर मैं सलून में थी। घर के सभी सीसीटीवी कैमरे देखने को एलईडी सलून में ही लगा है। दोपहर में मैंने सीसीटीवी में देखा कि आरोपी हथियार लेकर मेरे घर में घुस रहा है। फिर जब मैं धीरे-धीरे दरवाजे के पास गई और दरवाजे के एक कोने से मैंने अंदर देखा तो मेरी सास कृष्ण गुप्ता काफी डरी हुईं थीं। उन्हें देखकर लग रहा था कि उनके सामने कोई हथियार लेकर बैठा है। मैंने धीरे से अपने पड़ोसियों को इकट्ठा किया और उनसे ताला लिया। फिर घर को धीरे-धीरे से ताला लगा दिया और पड़ोसियों को बाहर खड़ा करते हुए कहा कि, अगर अंदर से किसी भी तरीके से कोई शोर आना शुरू हो जाए, तो ताला खोलकर सास और ससुर की मदद के लिए अंदर चले जाएं। फिर मैं तुरंत भाग कर थाना टिब्बा में गई। मैंने पुलिस से मदद के लिए कहा। पहले तो पुलिस ने कहा, अगर आप शिकायत दर्ज करवाएंगे। तभी हम आपके साथ चल सकते हैं, लेकिन जब मैंने उन्हें कहा, लुटेरा हथियार लेकर घर में बैठा है। तब पुलिस कर्मी मेरे साथ आया। उसी ने ही घर का दरवाजा खोला। मैंने देखा, मेरी सास जमीन पर बैठी है और आरोपी कुर्सी पर बैठा है। फिर मुलाजिम ने आरोपी को पकड़ा। थाने ले जाकर चेकिंग की तो उससे एक लंबा दात मिला।’’-जैसा मीनू गुप्ता ने दैनिक भास्कर को बताया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *