मामूली कहासुनी के बाद दोस्त ने दोस्त को गोली मारी, अस्पताल में हुई मौत

मामला थाना पीएयू क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक राजवीर और उसका दोस्त जुगराज अच्छे दोस्त थे। राजवीर एमबीए कर रहा था, जबकि जुगराज कानूनी पढ़ाई कर रहा है। दोनों गांव तलवाड़ा के नजदीक खेतों में गए हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर जुगराज ने कथित तौर पर राजवीर पर गोली चला दी। लगने के बाद राजवीर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना पीएयू की पुलिस ने मृतक के दोस्त जुगराज के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि राजवीर का शव डीएमसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। थाना पीएयू के एसएचओ विजय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही गोली चलाने के पीछे की असली वजह साफ हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कहासुनी के बाद गोली लगने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव श्रीके निवासी करीब 26 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है। गोली पेट के आर-पार लगी थी। घायल हालत में उसे डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *