लुधियाना| पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य और समाजसेवी राजेश जैन बॉबी आज लुधियाना के युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का जीवंत उदाहरण बनकर उभरे हैं। उनके द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए सीएचई रेडहिल ग्रुप के चेयरमैन व वरिष्ठ उद्योगपति विनोद जैन ने उन्हें जरूरतमंदों का हमदर्द बताया। बहादुरके रोड स्थित औद्योगिक परिसर में आयोजित एक विशेष चर्चा के दौरान विनोद जैन ने कहा कि राजेश जैन बॉबी का जीवन भगवान महावीर के जीओ और जीने दो के सिद्धांत को समर्पित है। उनके नेतृत्व में अब तक रक्तदान शिविरों के माध्यम से 18 हज़ार यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है जो थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए जीवनदान साबित हो रहा है। राजेश जैन बॉबी केवल रक्तदान तक सीमित नहीं हैं। उनके द्वारा निरंतर निशुल्क मेडिकल चेकअप, हृदय जांच और नेत्र शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विपुल जैन, गगन जैन सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिन्होंने बॉबी के सेवा मिशन को समाज के लिए एक नई दिशा प्रदान करने वाला बताया।


