जालंधर| बसंत पंचमी के मौके पर संजय गांधी नगर, इंडस्ट्रियल एरिया में भक्तों ने सरस्वती पूजन किया। भक्तों ने मां की प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में भक्तों ने मां के भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। यहां श्याम कुमार, दिनेश कुमार, विनय कुमार, गुड्डू कुमार, जतिन राय, दीपू कुमार, विरान यादव, जितेंद्र पासवान, गोपाल पासवान, विनोद दूबे व अन्य मौजूद रहे।


