घर ले जाकर व्यक्ति ने जबरदस्ती की तो महिला ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, जीएनडीएच में भर्ती

भास्कर न्यूज | अमृतसर गेट हकीमां के अधीन आते पुतलीघर के शिव नगर में एक महिला जख्मी हालात में पुलिस को मिली। पुलिस ने महिला को गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया है। जांच में पता चला कि महिला ने एक घर के पहली मंजिल से छलांग लगाई थी, जिस कारण वह घायल हुई है। घायल महिला का नाम काजल है। एक व्यक्ति ने इस्लामाबाद पुल के पास से महिला को बहला-फुसलाकर घर लेकर आया था, जब उसके साथ जबरदस्ती की तो महिला ने छलांग लगा दी थी। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी को वीरवार को कोर्ट मे पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान इंद्रजीत पन्नू के रूप में हुई है। एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे लवप्रीत सिंह और इलाकानिवासियों से सूचना मिली थी कि महिला जख्मी हालात में गिरी पड़ी है, तो वहां जाकर जांच की थी। महिला के नाम का पता चला है, लेकिन कहां की रहने वाली है यां उसके परिवार के बारे में कुछ पता नहीं चला है। महिला के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। अभी वह अस्पताल मंें दाखिल है। आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *