घर लौट-रहे दोस्तों को ट्रोले ने कुचला, 2 की मौत:पीछे से आकर टक्कर मारी, हाईवे पर बिखरे शव; पुलिस ने ट्रैफिक रुकवाया

टोंक में बाइक सवार 3 दोस्तों को ट्रोले ने कुचल दिया। हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे को हल्की चोट आई है। हादसा इतना था कि शव हाईवे पर पर बिखर गए। लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को ट्रैफिक रोकना पड़ा। इसके बाद एम्बुलेंस से शवों को अस्पताल पहुंचाया गया और घायल का इलाज किया गया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- युवकों को बजरी से भरे ट्रोले ने टक्कर मारी थी। लेकिन, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले को लेकर जांच जारी है। मामला टोंक के बरौनी थाना इलाके से गुजर रहे जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे 52 का शनिवार दोपहर 2:15 बजे का है। शाम को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। टक्कर मार कर भागा ड्राइवर पीपलू DSP राम अवतार ने बताया- सोहेला निवासी दिलखुश बैरवा (18) पुत्र श्योकरण बैरवा और सरदारपुरा निवासी धर्मराज बैरवा (20) बनवारी बैरवा की ट्रोले की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य परिचित युवक घायल है, जिसका इलाज किया गया। ड्राइवर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। 2 को कुचला एक बचा सोहेला के सरपंच रामदास बैरवा ने बताया- दिलखुश, धर्मराज और कालू बाइक पर सवार होकर टोंक से सोहेला की तरफ आ रहे थे। इस दौरान एक बेकाबू ट्रोले ने तीनों की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रोला दिलखुश और धर्मराज को कुचलता हुआ निकल गया। कालू हादसे में बच गया। खेती करता है दोनों का परिवार दिलखुश के एक बहन है और पिता श्योकरण खेती बाड़ी करते हैं। वहीं धर्मराज के पिता भी खेती कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। धर्मराज कॉलेज की पढा़ई कर रहा था और दिलखुश स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था। आज ये निजी काम से टोंक गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *