सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में पहली बार कैंसर के रोगी का सफल ऑपरेशन किया गया। आपरेशन के बाद 30 ग्राम की गांठ निकाली गई। फिलहाल मरीज की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सफल ऑपरेशन कर 30 ग्राम गांठ निकाली, मरीज स्वस्थ सवाई माधोपुर जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ मनीष शर्मा ENT और कैंसर रोग विशेषज्ञ ने बताया कि मोनिका के पिता मोहनलाल निवासी बहरावंडा खुर्द को करीब सात दिन पहले दिखाने लेकर आए थे। उन्होंने मोनिका का ऑपरेशन करने की सलाह दी थी और कल ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। इसके बाद आज पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा के मार्गदर्शन में डॉ महिमा के साथ मिलकर ऑपरेशन किया। यह ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा। डॉक्टर्स की टीम ने मोनिका के शरीर से 30 ग्राम वजनी परोटिड के कैंसर की गांठ निकाली है। ऑपरेशन टीम ने एनेस्थीसिया (बेहोशी) टीम से डॉ मुनि राम ( HOD), डॉ समता मीणा (ऐपी) भी शामिल रहे। बता दें कि सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में कैंसर की गांठ का पहली बार ऑपरेशन किया है। अब यहां कैंसर की गांठ के ऑपरेशन शुरू होने के बाद सवाई माधोपुर जिले के मरीजों को फायदा मिल सकेगा।


