घर से गायब युवक की मिली लाश:जंगल में मिली लाश के मर्डर की आशंका, पुलिस कर रही जांच

जैसलमेर के बडोडा गांव से 5 किलोमीटर दूर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस एवं आसपास के ग्रामीण वासियों को सूचना दी। मृतक युवक की पहचान उगम सिंह (33) पुत्र हरलाल सिंह, निवासी डेरियों का ढाणी के रूप में हुई है। मृतक के शव पर चोटों के निशान को देखते हुए युवक के परिजनों ने हत्या की शंका जताई है। सदर पुलिस ने शव को जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी रूप सिंह इंदा ने बताया- युवक का नाम उगम सिंह पुत्र हरलाल सिंह। युवक रविवार शाम को घर से किसी समारोह में जाने का कहकर निकला था। लेकिन जब वो देर रात तक वापस नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई। सब जगह पता करने के बाद भी जब नहीं मिला तो उसकी सोमवार को गुमशुदगी सदर थाने में दी। सोमवार देर रात तलाशी के के दौरान ढाणी से 1 किलोमीटर दूर डूंगरी के पास युवक का शव मिला। परिजनों का आरोप है कि युवक को उठाकर ले जाकर हत्या की गई है। CO सिटी रूप सिंह इंदा ने बताया कि देखकर लग रहा है कि युवक के साथ कोई घटना हुई है। हम मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। फिलहाल मृतक युवक के शव को जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *