दौसा में मौसम ने फिर बदली करवट:बादल छाने के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी, सर्द हवा से फिर बढ़ा ठंड का असर

दौसा जिले में मौसम में अचानक आए बदलाव से अब ठंड का असर और बढ़ गया है। यहां बीती रात से ही आसमान में घने बादल छा गए और मंगलवार सुबह जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके साथ सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। यहां बीते सप्ताह मौसम पूरी तरह साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर मौसम में आए बदलाव और हल्की बारिश से ठंड का असर बढ़ गया है। हालांकि बारिश से गेहूं, जौ व चना फसलों को फायदा होगा, लेकिन सरसों की अगेती फसलों में नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि सरसों की अगेती फसल पकने के कगार पर पहुंच गई है, ऐसे में कटाई शुरू होने से पहले मौसम खराब होने से नुकसान हो सकता है। यहां मंगलवार का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *