घर से रुपए और सोने की चेन चोरी:ताला तोड़कर घुसे अंदर, शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार

डूंगरपुर के सुभाषनगर कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दिग्विजय सिंह के घर से चोर एक लाख रुपए और एक तोला सोने की चेन लेकर फरार हो गए। परिवार भतीजे की शादी में गया हुआ था। दिग्विजय सिंह ने बताया कि वे 9 फरवरी से अपने भतीजे की शादी में गांव गए थे। शनिवार शाम को जब वे 5 दिन बाद घर लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी और तिजोरी भी खुली हुई थी। चोरों ने घर में रखे एक लाख रुपए और एक तोला सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *