सीकर के सदर थाना इलाका स्थित घर की अलमारी से सोने का हार चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने करीब 4 महीने बाद अलमारी में देखा तो हार नहीं मिला। किरडोली निवासी इमरान खान ने सीकर के सदर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी पत्नी ने अक्टूबर 2024 में एक कार्यक्रम में हार पहना था। इसके बाद उन्होंने हार को अलमारी में रख दिया था। 17 फरवरी को उन्होंने जब वह हार पहनने के लिए अलमारी में देखा तो वह हार नहीं मिला। इस हार को कोई चुराकर ले गया। इमरान की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच ASI नरेश कुमार मीणा कर रहे हैं। जिले में 21 साल की युवती लापता सीकर जिले में 21 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई। युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी बेटी 17 फरवरी को शहरी इलाके से सुबह 8:30 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।


