प्रतापगढ़ बीजेपी जिला अध्यक्ष पूर्व मंत्री से मिले:बोले-पार्टी को जमीनी स्तर पर करेंगे मजबूत, मंत्री हेमंत मीणा ने किया स्वागत

प्रतापगढ़ में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने सोमवार देर रात पूर्व जनजाति मंत्री नंदलाल मीणा के आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। नंदलाल मीणा लंबे समय से प्रतापगढ़ जिले की भाजपा राजनीति में प्रभावशाली रहे हैं। कृष्णावत विधायक श्रीचंद कृपलानी और सांसद सीपी जोशी के भी करीबी हैं। इन दोनों नेताओं की सहमति ने उनके चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व सभापति कमलेश डोसी भी इस निर्णय में सक्रिय रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वासन दिया है कि वे जिले में गुटबाजी समाप्त कर कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगे। साथ ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास करेंगे। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने भी अपने निवास पर कृष्णावत का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। हालांकि, कुछ वरिष्ठ नेताओं और दावेदारों में असंतोष की स्थिति है। यह असंतोष आने वाले समय में सार्वजनिक रूप से सामने आ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *