भरतपुर में एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की पाइप लाइन में लीकेज हो रहा है। जिसके बाद यह सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर IOC के अधिकारी, सेवर थाना पुलिस, सीओ सिटी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी कंजौली लाइन पहुंचे। 2 घंटे तक अधिकारी लीकेज को ढूंढते रहे लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। सेवर थाने के हेड कॉन्स्टेबल रूप सिंह ने बताया कि आज थाने पर कंट्रोल रूम के जरिये के सूचना मिली थी कि विजय हॉस्पिटल के पास IOCL की पाइप लाइन में लीकेज हो गया है। सूचना पर हम यहां आये हैं। विजय हॉस्पिटल के आसपास सर्च किया वहां कुछ नहीं मिला। IOCL के अधिकारी भी यहां आए हुए हैं। वह भी आसपास सर्च कर रहे हैं। IOCL के असिस्टेंट मैनेजर अभिषेक ने बताया कि हमें भरतपुर कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि IOCL की पाइप लाइन में लीकेज हुआ है। किसी व्यक्ति ने यह सूचना पुलिस को दी थी। सूचना देने वाला व्यक्ति कौन है, यह पुलिस के पास जानकारी नहीं है। हमने लाइन चेक की है यहां कोई दिक्कत नहीं है। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन जब कोई वहां लीकेज नहीं मिला तो, सभी अधिकारियों को वहां से वापस लौटना पड़ा।


