घर से सोने के गहने और पैसे, 18 दिन के बाद पर्चा

अमृतसर | थाना जंडियाला पुलिस ने दो भाइयों के घर से सोने के गहने और पैसे चोरी करने के आरोप में 18 दिन के बाद अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरदेव सिंह निवासी नवां कोट ने बताया कि 1/2 जुलाई की दरमियानी रात की घटना है। वह अपने कमरे में सौ रहा था। 2 जुलाई की तड़कसार 4 बजे उठा और गेट खोलने की कोशिश की तो वह खुला नहीं। फिर उसने अपने भाई बलदेव सिंह को फोन करके कहा कमरे का गेट बाहर से लॉक है, उसे खोलो, तभी भाई ने आकर खोला। दूसरों कमरों के अलमारी को चैक किया तो सोने के गहने और कुछ कैश चोरी हो गए थे। वहीं जब उसके भाई ने अपने घर की अलमारी चैक की तो 28 हजार रुपए चोरी हो गए थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगाल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *