भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना घरिंडा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गांव डालेके, तरनतारन के रहने वाले दर्शन सिंह और उनकी पत्नी अमरजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बलजिंदर सिंह निवासी गांव गुमानपुरा ने बताया कि अरोपियों ने उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपए लिए, लेकिन उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। पैसा वापस मांगने पर वह नहीं दे रहें है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी दंपति के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो विदेश जाने के इच्छुक हैं ।


