अमृतसर | थाना लोपोके पुलिस ने 490 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी गांव बोपाराए खुर्द के रूप में हुई है। डीएसपी इंदरजीत सिंह ने बताया कि लोपोके की पुलिस शनिवार को नव-निर्मित हाईवे के कट के पास से गश्त कर रही थी, जिस दौरान एक युवक को शक पर रोका गया, जब तालाशी ली गई तो उसके पास से हेरोइन की खेप बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी से हेरोइन की खेप को जब्त कर उसे काबू किया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


