अमृतसर | थाना वेरका की पुलिस ने घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों से 24 ग्राम 310 मिलीग्राम सोने के और 55 ग्राम चांदी के आभूषण और एक मोटरसाइकिल रिकवर किया गया है। एसीपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि 5 सितंबर 2025 को रीटा रानी निवासी गुरु नगर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 4 सितंबर 2025 की रात को घर से गहने चोरी हो गए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की तो राजन शर्मा उर्फ बॉबी निवासी मकान नंबर 13/48 गली नंबर 2 पट्टी गुरु नानक नगर वेरका और सुनील कुमार उर्फ चैंपियन निवासी नजदीक शंकर की चक्की नई बस्ती वेरका को मामले में नामजद कर 10 सितंबर को गिरफ्तार किया।


