घाटी में उतरते समय ब्रेक फेल होने से पलटी बस, 9 की मौत, 65 घायल

महुआडांड़ के हामी–ओरसा रोड पर ओरसा के बंगलादारा घाटी में ब्रेक फेल होने से एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 35 यात्रियों को रिम्स, रांची भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। सभी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले पीपरसोत गांव के हैं। छेका के लिए महुआडांड़ के लोध गांव जा रहे थे। बंगलादारा घाटी में चढ़ाई से नीचे उतरते समय अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कई यात्री बस के अंदर ही दब गए, जबकि कुछ यात्री उछलकर दूर जा गिरे। घायलों को मुहुआडांड़ सीएचसी र और कार्मेल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से रिम्स रेफर किया गया। घायलों में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुष शामिल हैं। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मालूम हो कि अधिकतर यात्री छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरसोत के निवासी थे। वे जयचंद सोनवानी की बेटी के छेका कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महुआडांड़ के लोध गांव स्थित राकेश सोनवानी के घर जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। जान गंवाने वाले सभी छत्तीसगढ़ के बलराम जिले के पीपरसोत गांव के थे रेशांति देवी (35) प्रेमा देवी (37) सीता देवी (45) सुखना भुईयां (40) सोनामति देवी (45) विजय सिंह (32) लीलावती देवी (35) रमेश मनिका (35) फगुआ राम (65) छेका के लिए छग से महुआडांड़ के लोध गांव जा रहे थे तेज गति में थी बस, ढलान पर नियंत्रण नहीं रख सका चालक : घायल यात्रियों कृष्णा नाग, अधीर सोनवानी, महेंद्र कुमार, लक्ष्मण नायक, जोखू राम और गुलाबवती नायक ने बताया कि बस घाटी में उतरते समय तेज गति में थी। वहीं बस चालक विकास पाठक ने बताया कि दुर्घटना से कुछ पहले ही उन्हें ब्रेक सही से काम न करने का आभास हो गया था। उन्होंने हैंड ब्रेक लगाने और इंजन बंद करने की कोशिश की, लेकिन ढलान पर बस पर नियंत्रण नहीं किया जा सका और बस पलट गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *