घुटना-कुल्हा सर्जरी पर छूट अब 14 मई तक

अमृतसर| दुख निवारण अस्पताल कचहरी चौक ने गोडे और कुल्हे की जोड़ बदल सर्जरी समेत कई इलाजों पर दी जा रही छूट की मियाद बढ़ा दी है। अब यह ऑफर 14 मई तक लागू रहेगा। अस्पताल ने यह फैसला मरीजों की भारी मांग और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए लिया है। अस्पताल के चेयरमैन हरजिंदर सिंह गोराया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस ऑफर में हर तरह की ओपीडी मुफ्त रहेगी। गोडे और कुल्हे की जोड़ बदल सर्जरी के लिए फीस 99 हजार रुपए तय की गई है। इसके अलावा गुर्दे और पित्ते की पथरी के ऑपरेशन का खर्च 20 हजार रुपए रखा गया है। गोराया ने बताया कि अस्पताल कान, नाक, गले के ऑपरेशन, गुर्दे और पित्ते की पथरी, पेशाब रोग और अन्य बीमारियों के इलाज पर 100 % रियायत देगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *