घुटनों के बल पुलिस की शिकायत लेकर पहुंचा युवक:गले में पिछली सारी शिकायतों की माला पहनकर उज्जैन आईजी ऑफिस में की शिकायत

शाजापुर के ग्रामीण इलाके में रहने वाला किसान थाना अवंतीपुर बड़ोदिया के पुलिसकर्मियों से इतना परेशान हो गया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने शिकायत की माला बनाकर अपने गले में डाली और सड़क पर घुटने के बल शिकायत करने उज्जैन आईजी आॉफिस पहुंच गया। दिनेश सिंह, निवासी ग्राम मुबारिकपुर (चिराटिया), पोलायकला जिला शाजापुर का किसान है और ड्राइवरी भी करता है। दिनेश ने बताया कि अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी एवं छोटे बच्चों का एकमात्र सहारा है। फायनेंस किए ट्रैक्टर छोड़ने का भी काम करता हूं। इस दौरान रोहित कीर नामक युवक को खोजते हुए थाना अवंतीपुर बड़ोदिया के थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी एवं आरक्षक रवि, कमलेश और राजेश जाट द्वारा मुझे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और मेरे साथ अमानवीय व्यवहार किया। इससे मेरे पूरे परिवार को भय एवं बर्बादी की स्थिति में पहुंचा दिया है। 1 लाख रुपए की जबरन उगाही की गई
दिनेश ने आरोप लगाया कि 30 जुलाई को घनश्याम बैरागी ने मेरे दोस्त को रोहित को पकड़ने के लिए मुझे पुलिस चौकी पर बुलाया। इसके बाद मुझे केस में फंसाने की धमकी दी। थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों द्वारा मुझे बिना नोटिस, बिना अपराध पंजीबद्ध किए एवं बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के गांव से उठाकर थाने में कई घंटों तक अवैध रूप से रखा गया। झूठे चोरी के प्रकरण में फंसाने, जेल भेजने एवं जीवन बर्बाद करने की धमकी देकर 1 लाख की जबरन उगाही की गई।
मेरा मोबाइल भी जब्त कर लिया गया। लगातार मेरे घर आकर परिवार वालो को धमका रहे हैं। इस कारण पिछले तीन माह से मेरा घर जाना छूट गया है। इससे पहले 8 दिसंबर को शाजापुर एसपी को शिकायत की और 9 दिसंबर को आईजी ऑफिस आया तो साहब नहीं मिल पाए, इस दौरान सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की। कोई हल नहीं निकला तो बुधवार को सभी शिकायतों की माला पहनकर आईजी ऑफिस पहुंचा हूं। टीआई घनश्याम बैरागी ने बताया- आष्टा निवासी मोहनलाल ने जून माह में मुबारिकपुर के रोहित कीर को अपना ट्रैक्टर चलाने के लिए दिया था। दो माह तक ट्रैक्टर के किराए के पैसे नहीं मिलने पर सितंबर में मोहन ने थाने में शिकायत की। जांच में पता चला रोहित ने ट्रैक्टर शिवपुरी के मोड़सिंह गुर्जर को बेच दिया। उसे थाने बुलाया तो दिनेश ने रोहित द्वारा ट्रैक्टर बेचने की बात कबूल ली। काफी प्रयास के बाद रोहित को रात में पकड़ा तो उसने कबूला ट्रैक्टर दिनेश ने ही बिकवाया था। ये खबर भी पढ़ें… बुजुर्ग ने शिकायती पत्रों की माला पहनकर जनसुनवाई में लगाई गुहार स्कूल भवन की मांग करते-करते तंग आ चुके भड़ला गांव के 72 वर्षीय अंबालाल परमार को अपनी बात अधिकारियों के सामने रखने का जब कोई विकल्प नहीं सूझा तो वे शिकायत पत्रों की माला पहनकर तहसील कार्यालय पहुंच गए। अपनी बात रखने के इस अनोखे अंदाज को देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *