भोपाल में हथियारों की बंद फैक्ट्री पर पुलिस का छापा:कमरे में मिले 75 चाकू और 4 तलवारें, दो सगे भाई बनाकर बेचते भी थे

भोपाल की कमला नगर पुलिस ने एक कमरे में चल रही अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा है। जहां से 75 छुरी और 4 तलवारों को जब्त किया है। यहीं से पुलिस ने दो भाई सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई ने घर के एक कमरे में कारखाना बना रखा था। यहां से बड़े पैमाने पर हथियारों का निर्माण करने के बाद बेचने का काम किया जाता था। लंबे समय से पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई के प्रयास कर रही थी। जिसकी भनक लगते ही आरोपियों ने कारखाने में ताला लगा दिया था। दबिश देकर कमरा चेक किया, मिले हथियार
टीआई निरूपा पांडे ने बताया कि दुर्गेश विश्वकर्मा और चंदन विश्वकर्मा बापू नगर में रहते हैं। दोनों छुरी-चाकू बनाने का काम करते हैं, लेकिन कुछ समय पहले पुलिस की सख्ती के चलते दोनों आरोपियों ने काम बंद कर दिया था। आरोपी चंदन का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों के ठिकाने पर मंगलवार की देर रात दबिश दी। जहां एक बंद कमरे को खुलवाकर चेक किया तो बड़ी संख्या में हथियार मिले। आरोपियों ने बताया कि हथियारों को बेचने के लिए तैयार किया था। पुलिस की सख्ती के चलते बाहर नहीं ले जा सके। लिहाजा तैयार हथियारों कारखाने वाले कमरे में ही बंद रखा। एक साल पहले भी हुई थी कार्रवाई
पुलिस ने हथियारों की तस्करी के आरोप में दुर्गेश विश्वकर्मा और चंदन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। तब भी इनके ठिकाने से बड़ी मात्रा में हथियार मिले थे। इसके बाद से ही आरोपियों का काम बंद था। पिछले कुछ समय से लगातार पुलिस को आरोपियों द्वारा दोबारा कारखाने में अवैध हथियार बनाने की जानकारी मिल रही थी। तब पुलिस ने चार टीमें आरोपियों की निगरानी में लगा रखी थीं। पुख्ता सूचना मिलते ही घर में बने कारखाने में दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। हर साइज के हथियार तैयार करते थे आरोपी
बुधवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ऑर्डर पर हथियार खपाने का काम करते थे। हर साइज में उनके द्वारा हथियारों को तैयार किया जाता था। तलवारों को अलग-अलग डिजाइन में तैयार करते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *