राजनांदगांव| मोहारा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने बाइक में घूमने के शौक के लिए चोरी की घटना को अंजाम देने की जानकारी दी है। मोहारा पुलिस ने बताया कि 26 फरवरी को प्रार्थी जैनेंद्र राजपूत के घर के सामने से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। जांच में जुटी पुलिस ने सूचना के आधार पर दो नाबालिग को हिरासत में लिया। दोनों से बाइक भी जब्त की गई। चोरी की घटना में दो अन्य नाबालिग भी शामिल हैं। जिनकी पतासाजी की जा रही है।


