घूरने पर भड़के बदमाश, युवक पर 5-6 राउंड फायर, जांघ में लगी गोली

लुधियाना| भामियां कलां इलाके में मामूली विवाद के बाद पांच युवकों ने एक युवक पर हमला कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे जीटीबी नगर में हुई। गोली लगने से घायल युवक की पहचान रिपुल गाबा (29) पुत्र लक्ष्मण दास गाबा के रूप में हुई है। घायल रिपुल ने बताया कि वह जीटीबी नगर में अपने भाई के क्लीनिक पर काम करता है। वारदात के समय वह क्लीनिक के पास ही एक शराब के ठेके के करीब दुकान पर दही लेने गया था। उसी दौरान इलाके के 5 युवक वहां बीयर पी रहे थे। पीड़ित के अनुसार, वहां से गुजरते समय उसकी नजर उन लड़कों पर चली गई। इसी बात पर बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने बीयर की बोतल से उस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बचकर क्लीनिक पहुंचा। क्लीनिक पहुंचकर उसने दोस्त राजीव व भाई अजय बाबा को बताया। तीनों युवकों को दोबारा सामने देख युवकों ने भी अपने अन्य साथियों को वहां बुला लिया। झगड़ा बढ़ने पर उन्होंने बचाव के लिए ईंटें चलाईं। एक हमलावर ने उस पर 5 से 6 गोलियां चला दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *