चंडीगढ़ पुलिस विभाग में 4 डीएसपी के ट्रांसफर किए गए हैं। यह अधिकारियों के कामकाज को देखते हुए किया गया है। डीएसपी धीरज कुमार अब तक क्राइम ब्रांच का काम देख रहे थे। उनका ट्रांसफर कर उन्हें अब साउथ वेस्ट का चार्ज दिया गया है। उनकी जगह डीएसपी लक्ष्य पांडे को क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लक्ष्य पांडे पहले डीसीपी ट्रैफिक के साथ आईआरबी, कंप्यूटर, आईटी सिक्योरिटी और हेडक्वार्टर कम्युनिकेशन का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे थे। जानिए किसे क्या जिम्मा मिला डीएसपी सीता देवी पहले कम्युनिटी पुलिस और डीएसपी एडमिन का अतिरिक्त चार्ज देख रही थीं। अब उन्हें डीएसपी कम्युनिटी पुलिस, लाइन (अतिरिक्त चार्ज) और एडमिन (अतिरिक्त चार्ज) की जिम्मेदारी दी गई है। डीएसपी रामगोपाल के पास पहले डीसीपी ट्रैफिक, पीसीसीसी और सिक्योरिटी विंग का चार्ज था। अब उन्हें डीसीपी ट्रैफिक, पीसीआर (अतिरिक्त चार्ज), पीसीसीसी और डीएसपी सिक्योरिटी विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बदल सकते हैं जल्द थाना प्रभारी पता चला है कि शहर के थाना प्रभारियों के भी जल्द ही ट्रांसफर हो सकते हैं। इसे लेकर एक सूची भी बन चुकी थी और वह पुलिस विभाग के बड़े अफसरों के पास पड़ी हुई है। लेकिन अभी तक उस पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। अब जल्द ही उस पर या तो मुहर लग सकती है या फिर नई सूची नए सिरे से तैयार की जा सकती है। इसे लेकर शहर के कई इंस्पेक्टर अच्छी पोस्टिंग पाने के लिए सिफारिशें लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर चंडीगढ़ के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा ने पहली क्राइम मीटिंग में कहा था कि सेक्टर-34 में ऐसा क्या है कि वहां लगने के लिए बड़ी सिफारिशें लगाई जा रही हैं।


