फलोदी में यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन:सामान्य वर्ग संघर्ष समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कानून वापस लेने की मांग

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में शुक्रवार को फलोदी में सामान्य वर्ग नागरिक संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। समिति ने जनवरी 2026 में लागू होने वाले यूजीसी प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस-2026 को समानता के सिद्धांत के खिलाफ बताते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के लिए समिति के सदस्य भैया नदी के पास एकत्रित हुए, जहां नारेबाजी की गई। इसके बाद वाहन रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां भी विरोध जताया। ज्ञापन में कहा गया कि ये नियम भले ही भेदभाव रोकने के लिए बनाए गए हों, लेकिन इससे सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के साथ अप्रत्यक्ष भेदभाव की आशंका है। समिति ने यह भी बताया कि इस कानून से जुड़े मामलों में केवल 22 से 27 प्रतिशत मामलों में ही सजा हो पाई है। प्रदर्शन में विशाल व्यास, रमेश बोहरा, संजय थानवी, विष्णु, नरेंद्र जोशी और हितेश थानवी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *