चंडीगढ़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़:मुन्ना गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार; 3 कार 8 बाइक बरामद, लुधियाना में बेचते थे

चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह मुन्‍ना गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान मनोज ठाकुर उर्फ मुन्‍ना, असलम, नवनीत प्रताप सिंह के रूप में हुई है। साथ ही एक कबाड़ी जयप्रकाश उर्फ बेटिया को भी गिरफ्तार किया गया है। जो चोरी की गाड़ियों की बैटरियां और कागजात खरीदता था। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 11 वाहन और 8 बैटरियां बरामद की गई हैं। आरोपियों के पास से चोरी की हरियाणा नंबर की 3 कार, 4 बाइक, 3 स्कूटी, एक बुलेट और 8 बैटरी समेत कई वाहनों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ शहर के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कुल 11 एफआईआर दर्ज हैं। गिरफ्तार मुख्य आरोपी मनोज ठाकुर उर्फ मुन्‍ना मूल रूप से मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वह पुलिस स्टेशन-19, चंडीगढ़ पुलिस का भगोड़ा (Proclaimed Offender) है। उस पर चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में चोरी के 33 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी असलम के खिलाफ 12 से अधिक वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। चोरी की बाइक समेत पकड़ा गया चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर रणजीत सिंह की अगुआई में एनआईटीटीटीआर, सेक्टर-26 चंडीगढ़ के पास नाका लगाया गया था। उसी दौरान वहां एक बाइक CH01CT-7724 नंबर की स्प्लेंडर बाइक को रोका, जिसे चला रहा व्यक्ति असलम निकला। पूछताछ में वह गाड़ी के दस्तावेज नहीं दिखा सका और जांच में बाइक चोरी की निकली, जो थाना IT पार्क, ई-एफआईआर नंबर 652/2025 में दर्ज थी। असलम से पूछताछ में पता चला कि उसके दो साथी मनोज ठाकुर उर्फ मुन्‍ना और नवनीत प्रताप सिंह भी चंडीगढ़ में चोरी की बुलेट HP-17D-6795 के साथ घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने मनीमाजरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास से दोनों को धर दबोचा। लुधियाना में बेचते थे चोरी के वाहन पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से वाहन चुराकर कुछ समय पार्किंग में रखते थे। फिर उन्हें लुधियाना ले जाकर कबाड़ी को बेच देते थे और बैटरियां निकालकर भी वहीं नीलाम करते थे। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर ऑपरेशन सेल की टीम ने लुधियाना में रेड करके कबाड़ी जयप्रकाश उर्फ बेटिया को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की गाड़ियों के दस्तावेज और 8 बैटरियां बरामद हुईं। आरोपियों की प्रोफाइल: 1. मनोज ठाकुर उर्फ मुन्‍ना 2. असलम पुत्र मोहम्मद अली 3. नवनीत प्रताप सिंह पुत्र नरेश पाल 4. जयप्रकाश उर्फ बेटिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *