चंडीगढ़ में कर्मचारी चुन सकेंगे यूनिफाइड पेंशन स्कीम:बेसिक सैलरी की 50 प्रतिशत मिलेगी पेंशन, प्रशासन ने किया लागू

चंडीगढ़ प्रशासन के जो कर्मचारी 1 जनवरी 2004 के बाद सरकारी नौकरी में आए हैं, और नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में शामिल हैं। वे अब नई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का विकल्प चुन सकते हैं। यह योजना केंद्र सरकार ने शुरू की है और अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इसे लागू कर दिया है। PS में रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी, यह तय नहीं होता। यह आपके जमा पैसे और बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है। UPS में अगर आपने कम से कम 25 साल नौकरी की है, तो आपको हर महीने आपकी आखिरी 12 महीनों की औसत बेसिक सैलरी का 50% पक्का पेंशन के रूप में मिलेगा। प्रशासन ने दिए निर्देश प्रशासन के वित्त विभाग ने सभी विभागों को चिट्ठी भेजकर कहा है कि इस जानकारी को सभी कर्मचारियों तक पहुंचाई जाए। साथ ही, इस योजना से जुड़ी अधिसूचना चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट (chandigarh.gov.in) पर भी उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड कर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *