मुक्तसर साहिब में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़:AGTF ने अशीष चोपड़ा गैंग के तीन गुर्गे किए अरेस्ट; दोहरे हत्याकांड के आरोपी

पंजाब के मुक्तसर साहिब में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच मुठभेड हुई है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और फिरोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अशीष चोपड़ा गैंग के तीन कुख्यात साथियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी हाल ही में फिरोजपुर में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड, ऋषभ और शालू, की हत्या में शामिल थे। यह हत्याकांड अशीष चोपड़ा गैंग और नटा गैंग के बीच चल रही आपसी रंजिश का परिणाम था। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि आरोपी रमणदीप सिंह और सोनू श्री मुक्तसर साहिब में छिपे हुए हैं। जब पुलिस पार्टी ने उनके ठिकाने पर दबिश दी, तो दोनों ने भागने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। हालांकि, पुलिस ने सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया। दूसरी ओर, एक अन्य खुफिया इनपुट पर जब पुलिस ने फिरोजपुर में मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने भी गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वह पुलिस की गोली से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस गैंग ने कई और हत्याएं भी की हैं पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि मनप्रीत मन्नू फिरोजपुर में हुई एक अन्य हत्या का भी मुख्य शूटर था। इस प्रकार इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने एक और हत्या के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपियों से तीन पिस्तौल, 07 जिंदा कारतूस और 04 खाली खोल बराम किए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इनकी गिरफ्तारी गैंगवार से जुड़े अपराधियों पर लगाम कसने की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इनके अन्य साथियों की पहचान की जा सके और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *