चंडीगढ़ में जन्मदिन पार्टी में दोस्त की हत्या:शराब पीकर कहासुनी हुई, चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, कॉमन फ्रेंड के बर्थडे में गए थे

चंडीगढ़ में जन्मदिन की पार्टी में एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। मामूली कहासुनी में चाकू से कई ताबड़तोड़ कई वार किए। गंभीर हालत में युवक को सेक्टर-16 के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। दोनों एक कॉमन फ्रेंड की जन्मदिन पार्टी में गए थे। शराब पीने के बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद आरोपी शुभम ने दोस्त पर चाकू उठाकर कई वार कर दिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम ने लोकेशन ट्रैक कर आरोपी को आईटी पार्क के पास से पकड़ लिया। जहां से पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया। सिलसिलेवार पढ़िए कैसे हुआ युवक का मर्डर… लोकेशन से आरोपी तक पहुंची पुलिस
हत्या के बाद आरोपी शुभम बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा। पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन ट्रैक की। इंस्पेक्टर रामदयाल ने बताया कि कॉन्स्टेबल नीरज, रवि और संदीप की टीम ने आरोपी को आईटी पार्क के पास घेर लिया। वहां से शुभम की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *