पंजाब पुलिस के ASI की गोली लगने से मौत:सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय चली, सिर में लगी, रोपड़ चेक पोस्ट पर थी तैनाती

पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) अमर सिंह की अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने के कारण मौत हो गई। आज (रविवार) सुबह करीब 5 बजे रोपड़ के एएसआई अमर सिंह बर्मला चेक पोस्ट पर थे, तभी उन्हें गोली लगी। नंगल के DSP हरकिरत सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि एएसआई पिस्टल साफ कर रहे थे, तभी गोली लग गई। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सिलसिलेवार रूप से जानें पूरा मामला… DSP बोले- एक्सीडेंटल फायरिंग का मामला नंगल के DSP हरकिरत सिंह ने बताया कि शुरुआती तौर पर यह एक एक्सीडेंटल फायरिंग का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा, “ASI अपनी सरकारी पिस्टल को साफ कर रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के समय वह ड्यूटी पॉइंट पर अकेले मौजूद थे। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *