चंडीगढ़ में तिरंगे रंग में सजी सुखना लेक:​​​​​​​आसमान में लहराए गुब्बारे; ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा माहौल

चंडीगढ़ के सुखना लेक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। चंडीगढ़ सिटको की पहल पर पूरे लेक क्षेत्र को तिरंगे की थीम पर सजाया गया। इसमें रंग-बिरंगे गुब्बारों का प्रयोग किया गया। गुब्बारे सिर्फ झंडों की तरह सजाए ही नहीं गए, बल्कि उन्हें बोट्स में लगाया गया और आसमान में भी उड़ाया गया। सुखना लेक पर जैसे ही गुब्बारे आसमान की ऊंचाइयों में पहुंचे, वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने एक साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से माहौल को देशभक्ति से भर दिया। चंडीगढ़ सिटको की ओर से सुखना लेक को तिरंगे थीम से सजाने की खास पहल की गई थी। इस दौरान छोटे बच्चों के हाथों में भी तिरंगा लहरा रहा था। यहां तक कि दिव्यांग बच्चे भी तिरंगा थामे गर्व से मुस्कुरा रहे थे। सभी ने मिलकर राष्ट्रगीत गाया, जिससे माहौल और भी भावुक व देशभक्ति से भरा हुआ नजर आया। देशवासी को इसमें भाग लेना चाहिए चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा ने मौके पर कहा कि ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान चौथी बार किया जा रहा है और हर देशवासी को इसमें भाग लेना चाहिए। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे देश के लिए गर्व और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान को और अधिक सफल बनाने में योगदान दें, ताकि आने वाली पीढ़ियों में भी देशभक्ति की भावना प्रबल बनी रहे। सुखना लेक पर यह नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने मोबाइल कैमरों में देशभक्ति के इन खूबसूरत पलों को कैद करते रहे। लेक किनारे तिरंगे की यह रंगीन छटा देर तक लोगों के दिलों में बस गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *