फाजिल्का में 14 साल की बच्ची के साथ रेप:दादी के घर जा रही थी, बाइक सवार जबरन बैठाकर खेतों में ले गए

फाजिल्का में 14 साल की बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। घटना अबोहर के थाना खुईयां सरवर क्षेत्र की है। पीड़िता को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 14 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह सुबह अपनी दादी के घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए। एक युवक ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। आरोपी उसे खेतों में ले गए। वहां उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर माता-पिता को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहां उसका मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कर रही है। बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *