चंडीगढ़ में नशा तस्कर गिरफ्तार:अमृतसर से सप्लाई के लिए लाया हेरोइन; पटियाला का रहने वाला, रेप के केस में जा चुका जेल

पंजाब के अमृतसर से हेरोइन लाकर चंडीगढ़ में सप्लाई करने वाले तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटियाला के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने हेरोइन बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वो अपने शौक पूरे करने के लिए नशा तस्करी करने लगा। उसे महंगे कपड़े और महंगा सामान खरीदने का शौक है। आरोपी को डीएसपी विकास श्योकंद की सुपरविजन मे और आप्रेशन सेल के इंचार्ज जसपाल सिंह की अगुआई वाली टीम ने गिरफ्तार किया है। सप्लाई करने से पहले गिरफ्तार पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी। जब पुलिस पार्टी बीएसएनएल टर्न मनीमाजरा पहुंची तो वहां से गुजर रहा एक शख्स पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा, जिस पर पुलिस को शक हुआ और कुछ ही दूरी पर जाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से हेरोइन मिली। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो चंडीगढ़ में हेरोइन की सप्लाई करने के लिए आया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशे की खेप अमृतसर से लेकर आता था और फिर उसे चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था। रेप केस में जा चुका जेल जांच में सामने आया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के खिलाफ पहले भी 2 आपराधिक केस दर्ज हैं। वह 2017 में पंजाब में एक्साइज एक्ट के एक केस में आरोपी रह चुका है, वहीं 2021 में उस पर रेप का केस भी दर्ज हो चुका है। अब चंडीगढ़ में उसे 90.69 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *