चंडीगढ़ में बीच सड़क लड़की से मारपीट, VIDEO:थार सवार युवकों ने पहले गाली-गलौज की, फिर चांटे मारे; हाथ पकड़ गाड़ी से घसीटा भी

चंडीगढ़ में बीच सड़क एक लड़की को दो युवकों द्वारा पीटा गया। पहले दो लड़कियां आपस में झगड़ती हैं। इसके बाद एक लड़की का दोस्त और थार सवार युवक आता है और दूसरी लड़की को बुरी तरह पीटता है। लड़की को मारने के बाद वो उसे गाड़ी से घसीटता दिखाई दे रहा है। थार सवार युवक पहले गाड़ी से उतरता है और लड़की को कई बार थप्पड़ मारता है। दोनों में गाली-गलौज होने के बाद हाथापाई होती है। कार सवार लड़का और लड़कियां नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। वहीं, वहां मौजूद लोग लड़ाई छुड़ाने की जगह इसका वीडियो बनाते रहते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भी मामले को लेकर अभी तक चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा है… लोग छुड़ाने की बजाय बनाते रहे वीडियो जिस समय लड़के-लड़कियों की पिटाई कर रहे थे, उस दौरान शोर-शराबा सुनकर वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए। उनमें से एक व्यक्ति ने सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहन रखी थी, लेकिन इसके बावजूद सभी लोग तमाशबीन बने साइड में खड़े रहे। लोग अपने मोबाइल फोन से मारपीट का वीडियो बनाते रहे। वहां मौजूद किसी एक ने भी बीच-बचाव कर लड़कियों को छुड़ाने की कोशिश नहीं की और न ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *