चंडीगढ़ में बुजुर्गों को मिलेगा घर बैठे इलाज:GMSH-16 ने शुरू की ‘डोरस्टेप जेरियाट्रिक केयर’ सेवा, 80 साल से ऊपर के शामिल

चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच-16) ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नई पहल शुरू की है। अस्पताल की ओर से ‘जेरियाट्रिक केयर एट डोरस्टेप’ नाम से मुफ्त मोबाइल हेल्थ यूनिट (एमएचयू) सेवा शुरू की गई है, जिसके तहत बुजुर्गों को उनके घर पर ही चिकित्सा और पेलिएटिव केयर की सुविधा दी जा रही है। एंबुलेंस में मिलेगी सुविधा यह मोबाइल हेल्थ यूनिट एक पूरी तरह से सुसज्जित 4×4 एंबुलेंस के माध्यम से संचालित की जा रही है। एंबुलेंस में जरूरी दवाइयां, ऑक्सीजन सपोर्ट, मरीजों के जरूरी स्वास्थ्य संकेतों की जांच करने वाले उपकरण और टेली-कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध है। सेवा के लिए एक प्रशिक्षित मेडिकल टीम तैनात की गई है, जिसमें मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट और फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हैं। इस पहल के तहत बुजुर्गों को घर पर ही डॉक्टर की सलाह और दवाइयां, नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) की स्क्रीनिंग और रिकॉर्ड तैयार करना, विशेषज्ञ डॉक्टरों से टेली-कंसल्टेशन, एंटीसेप्टिक ड्रेसिंग, फिजियोथेरेपी की सुविधा, स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता और जरूरत पड़ने पर तुरंत रेफर या अस्पताल में भर्ती करने का आकलन किया जा रहा है। 98 वरिष्ठ नागरिक उठा चुके लाभ अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, इस सेवा को बुजुर्गों और उनके परिवारों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जनवरी 2026 तक 98 वरिष्ठ नागरिक इस पहल का लाभ उठा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में इस सेवा के दायरे को और बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बुजुर्गों को घर बैठे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *