गुरदासपुर सरकारी कर्मचारी हत्याकांड:आरोपी युवक-युवती अमृतसर से गिरफ्तार, साइड देने पर हुआ था विवाद

बटाला पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी की हत्या के आरोप में एक युवक और युवती को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। यह घटना 27 जनवरी की देर शाम को हुई थी, जब मामूली कहासुनी के बाद आरोपी फरार हो गए थे। डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि 27 जनवरी की देर शाम को यह जोड़ा एक कार में बैठा था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक गोरखनाथ से साइड देने को लेकर उनकी बहस हो गई। बहस हाथापाई में बदली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। झगड़े का शोर सुनकर पास ही रहने वाले गोरखनाथ के पिता राजकुमार घर से बाहर आए। युवक-युवती ने उन पर भी हमला कर दिया और कार से बेसबॉल बैट निकालकर राजकुमार के सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राजकुमार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।डीएसपी संजीव कुमार के अनुसार, पुलिस ने अपने सूत्रों का इस्तेमाल करते हुए दोनों आरोपियों को अमृतसर के गुज्जरपूरा से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि युवक और युवती बिना शादी के एक साथ रह रहे थे। युवती का घर अमृतसर में था, जहां युवक उसकी मर्जी से रह रहा था। दोनों पर पहले से भी एक मामला दर्ज है। उन्हें अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *