बेसमेंट के गड्ढे से झुकी बगल की इमारत गिरने का खतरा, दो मकान खाली कराए

शहर के संगम चौक पर भवन के बेसमेंट के लिए गड्ढे की खुदाई के चक्कर में बगल की तीन मंजिला इमारत गिरने का खतरा बढ़ गया है। बेस की मिट्‌टी हटने से मकान एक तरफ झुक गया है। समय रहते लोगों की नजर पड़ी और काम बंद कराकर मकान को बचाने की कवायद शुरू की गई। मकान को गिरने से रोकने के लिए नगर निगम और बेसमेंट बनाने वालों की ओर से लोहे के दो खंभे लगाए गए हैं ताकि बेस मजबूत किया जा सके। खतरे की आशंका से प्रभावित इमारत तक विजय मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। यहां पुलिस भी तैनात की गई है, ताकि अनहोनी से बचा जा सके। वहीं दो मकानों को खाली कराया गया है। विजय रोड पर यह झुक चुका मकान डॉ. धनंजय प्रसाद का है। वे परिवार के साथ बाहर हैं। मकान में फिलहाल कोई नहीं है। नगर निगम की ओर से मकान मालिक को नोटिस देकर काम बंद कराया गया है। निगम के अनुसार जहां बेसमेंट बनना है, वह निर्माण दिनेश कश्यप का है। निर्माण के लिए जो ड्राइंग पास की गई है, उसके अनुसार सामने 25 फीट, पीछे और अगल-बगल में 11-11 फीट छोड़कर बेसमेंट के लिए गड्‌ढा खोदा करना था। यहां नक्शे के उलट पुराने मकान से सटाकर गड्‌ढा खोद दिया गया है, जिससे उसका बेस कमजोर हो गया है। करीब डेढ़ दशक पहले शहर के जय स्तंभ चौक के पास भी निर्माण के चक्कर में तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एक तरफ झुक गया था। यहां म​स्जिद के निर्माण के लिए बेसमेंट के लिए खुदाई की गई थी। इससे पास का कॉम्प्लेक्स एक तरफ झुक गया। इसके बाद बाहर से इंजीनियर बुलाए और कॉम्प्लेक्स को जैक सिस्टम से सीधा किया गया। आसपास 3-3 मीटर छोड़कर करनी थी खुदाई रात में मशीन से खोदा गड्ढा नोटिस दे काम बंद कराया ^सोमवार की रात एक्सीवेटर से मकान से सटाकर गड्‌ढा खोदा गया, जिससे ऐसी स्थिति बनी। काम बंद करा दिया है। निर्माण कराने वाले को नोटिस जारी किया गया है। राजेश कुमार राम, भवन शाखा प्रभारी, नगर निगम अंबिकापुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *