चंडीगढ़ में हमले में घायल की मौत, थाना घेरा:घेरकर युवक पर किए थे चाकू से कई वार, पुलिस ने पांच को किया है गिरफ्तार

चंडीगढ़ के मलोया में 26 साल के रवि नामक युवक पर कुछ लोगों ने दो हफ्ते पहले हमला किया था। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। इसके बाद गुस्साए लोगों व परिजनों ने मलोया थाना घेर लिया है। लोग पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि इस मामले में और भी आरोपी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही। जबकि पुलिस का कहना है कि कुल पांच आरोपी ही इसमें शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सारे मामले को तीन प्वाइंट में जानते हैं पांच लोग अरेस्ट किए थाना पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से तीन नाबालिग हैं और दो बालिग विकास और उसका एक साथी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *