चंडीगढ़ में आज दो होटलों के मालिकों में चल रही रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया है। बूम शंकर होटल (पहले जेआर होटल) के मालिक कपिल ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर पड़ोस के एसडी होटल में घुसकर मैनेजर दीपक और वहां के कर्मचारियों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दरअसल, कजहेड़ी में दोनों होटल आसपास ही हैं, जिसके चलते मालिकों में कड़वाहट हो रखी है। आज होटल मालिक कपिल ने दूसरे होटल में घुसकर हमला बोला दिया, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। मैनेजर और कर्मचारियों को बाल और गले से पकड़कर काउंटर पर पटका गया और दोनों से बुरी तरह मारपीट की गई। पहले से आपराधिक केस दर्ज घायल दीपक और मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने सेक्टर-61 पुलिस चौकी में नामजद शिकायत दे दी है। जानकारी के मुताबिक हमला करने वालों पर पहले भी मारपीट सहित कई मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि एसडी होटल की देखरेख ललित यादव कर रहा है। ललित वही व्यक्ति है, जिसके साथ सूरज उर्फ भोलू और विकास ने सेक्टर-49 में मारपीट कर लूट की वारदात की थी, जिसके चलते दोनों वर्तमान में बुड़ैल जेल में बंद हैं। आरोप है कि ललिता ने ही पहले मोहाली फेज-2 में जिम ऑनर विक्की बाउंसर पर और कजहेड़ी के होटल दिलजीत पर फायरिंग करवाने वाले गिरोह के खिलाफ शिकायतें दी थीं। FIR वापस लेने का दबाव पीड़ित मैनेजर दीपक ने बताया कि कुछ दिन पहले बूम शंकर होटल के मालिक कपिल और उसके बेटों ने ललिता पर दबाव बनाया था कि वह सूरज उर्फ भोलू और विकास के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ले ले। ललिता ने मना किया तो इसी रंजिश में यह हमला कर दिया गया।


